फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UEFA Nations League: इंग्लैंड को अपने घर में हंगरी से 94 साल में मिली सबसे करारी हार, इंग्लिश प्रशंसकों का हंगामा

Wed, 15 Jun 2022 09:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉल्वरहैम्पटन

सार

यह इंग्लैंड की 94 साल पहले स्कॉटलैंड के हाथों 5-1 से हार के बाद घरेलू धरती पर सबसे बड़ी हार है। वहीं हार से निराश इंग्लैंड के समर्थक स्टेडियम में हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ गोल दागने के बाद हंगरी के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड को नेशंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में हंगरी से 4-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह उसकी 1928 के बाद घरेलू धरती पर सबसे बुरी हार है। पिछले साल यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले इंग्लैंड को हंगरी के हाथों करारी हार के बाद अपने प्रशंसकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन


हंगरी ने रोलैंड सलाई के गोल से 16वें मिनट में बढ़त बनाई। इसके बाद सलाई ने 70वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। जसोल्ट नागी ने 10 मिनट बाद (80वें मिनट) तीसरा गोल दाग दिया। मैच में 3-0 की बढ़त लेने के बाद आखिरी मिनट से पहले (89वें मिनट) डेनियल गाजदैग ने चौथा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। यह इंग्लैंड की 94 साल पहले स्कॉटलैंड के हाथों 5-1 से हार के बाद घरेलू धरती पर सबसे बड़ी हार है। वहीं हार से निराश इंग्लैंड के समर्थक स्टेडियम में हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस को बुलाना पड़ा।

जर्मनी ने इटली को 5-2 से हराया
उधर, यूरोपीय चैंपियन इटली के लिए भी यह अच्छा दिन नहीं रहा और उसे जर्मनी ने 5-2 से हरा दिया। इटली अभी विश्व कप में जगह बनाने से चूकने से उबरा भी नहीं है। ऐसे में जर्मनी से उसे करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मैच में जर्मनी एक समय 5-0 से आगे था जिसके बाद इटली ने दो गोल करके हार का अंतर कुछ कम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें