गत चैंपियन के अलावा इस टूर्नामेंट में चीन, थाईलैंड, मलयेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लोकप्रिय बनाने के लिए ट्रॉफी को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन ने कहा, ‘ट्रॉफी को पहले पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड ले जाया गया था। उसके बाद, इसे बिहार के लगभग सभी जिलों में ले जाया गया और यह 10 नवंबर को राजगीर पहुंचेगी।