फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मोदी इंटरनेशनल: त्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद और तन्वी शर्मा फाइनल में पहुंचीं, भारत की नजरें दो खिताब पर

Sat, 28 Nov 2026 08:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सैयद मोदी इंटरनेशनल में भारत की त्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद और तन्वी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। त्रीसा-गायत्री ने यूक्रेन की जोड़ी को हराया, जबकि तन्वी ने उन्नति हुड्डा को मात दी। अब दोनों खिताब जीतकर भारत को दोहरी सफलता दिलाने के इरादे से उतरेंगी।

विज्ञापन
त्रीसा-गायत्री - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गत चैंपियन त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के साथ युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने भी फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों भारतीय जोड़ियों और खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अब रविवार को भारत के पास दो खिताब जीतने का मौका होगा।
विज्ञापन


महिला युगल में शीर्ष वरीयता प्राप्त त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने यूक्रेन की तीसरी वरीयता प्राप्त पोलिना बुहरोवा और येवेनिया कांटेमिर को तीन गेम तक चले मुकाबले में 13-21, 21-10, 21-12 से हराया। एक गेम से पिछड़ने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो गेम जीतकर फाइनल का टिकट कटाया। यह इस टूर्नामेंट में त्रीसा और गायत्री का लगातार तीसरा फाइनल होगा। खिताबी मुकाबले में उनका सामना इंडोनेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त इस्याना स्याहिरा मेइदा और रिंजानी क्विन्नारा नास्तिने से होगा। इंडोनेशियाई जोड़ी ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की एबीगेल हैरिस और एस्टेले वैन लीउवेन को 21-13, 21-18 से हराया।
Trending Videos

त्रीसा-गायत्री ने पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी
सेमीफाइनल के पहले गेम में त्रीसा और गायत्री की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय जोड़ी एक समय 3-8 से पीछे थी, लेकिन उसने वापसी करते हुए स्कोर 8-9 तक पहुंचा दिया। हालांकि, यूक्रेनी जोड़ी ने लगातार छह अंक हासिल कर 21-13 से पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक अंदाज अपनाया और 9-2 की बढ़त बना ली। यूक्रेनी खिलाड़ियों ने वापसी की कोशिश की, लेकिन त्रीसा और गायत्री ने अपनी लय बनाए रखी और 21-10 से गेम जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में भी भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। त्रीसा और गायत्री ने 9-2 की बढ़त बनाई और ब्रेक तक सात अंकों की बढ़त कायम रखी। इसके बाद उन्होंने विरोधियों को वापसी का मौका नहीं दिया और 21-12 से गेम जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

तन्वी शर्मा ने उनति हुड्डा को हराया
महिला एकल में 17 वर्षीय दूसरी वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए हमवतन उनति हुड्डा को 11-21, 21-10, 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले गेम में उनति हुड्डा ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाई और 9-2 की बढ़त हासिल कर ली। तन्वी की लगातार गलतियों का फायदा उठाते हुए उनति ने पहला गेम 21-11 से जीत लिया।

हालांकि, दूसरे गेम में तन्वी ने जोरदार वापसी की। उन्होंने अपने आक्रामक शॉट्स और सटीक खेल के दम पर 7-1 की बढ़त बना ली। ब्रेक तक स्कोर 11-4 हो चुका था। इसके बाद भी तान्वी ने दबदबा बनाए रखा और 21-10 से गेम जीतकर मुकाबले में बराबरी कर ली। निर्णायक गेम में तन्वी ने अपनी लय बरकरार रखी। उन्होंने 6-3 की बढ़त के बाद स्कोर 9-6 किया और ब्रेक तक 11-6 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद तान्वी ने लगातार दबाव बनाए रखा और 21-13 से गेम जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

थाईलैंड की सुपानिदा से होगा तन्वी का मुकाबला
फाइनल में तन्वी शर्मा का सामना थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेतोंग से होगा। सुपानिदा ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त रिको गुनजी को 21-16, 20-22, 21-10 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। तन्वी इस साल की शुरुआत में ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीत चुकी हैं। ऐसे में अब उनकी नजर एक और बड़ा खिताब अपने नाम करने पर होगी।

मिश्रित युगल में भारतीय चुनौती समाप्त
मिश्रित युगल में भारत के सात्विक रेड्डी कनापुरम और रेशिका उथायसूरियन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को मलेशिया के वी यी हर्न और वन्नी गोबी ने सीधे गेमों में 21-17, 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस तरह मिश्रित युगल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई, लेकिन महिला एकल और महिला युगल में तन्वी शर्मा तथा त्रीसा-गायत्री की मौजूदगी से भारत को दो खिताब जीतने की उम्मीद बनी हुई है। अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबलों पर सभी की नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें