शीर्ष वरीय भारत के सौरभ वर्मा को टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में चीनी ताइपे के यांग शेंग जेई के हाथों 16-21, 15-21 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। सौरभ के साथ-साथ महिलाओं में तीसरी सीड तन्वी लाड को भी हार का सामना करना पड़ा। तन्वी को चीनी ताइपे की ही तांग वान यी ने 21-16, 21-15 से हराकर बाहर कर दिया। इन दो उलटफेरों के बीच पुरुषों में चौथी सीड बी साई प्रणीत और सातवीं सीड के श्रीकांत तथा महिला वर्ग में पांचवीं सीड पीसी तुलसी और आठवीं सीड सयाली गोखले ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में स्थान बना लिया।