इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दावा जताने जा रहे अभय सिंह चौटाला के समर्थन में तीन और संघ उतर आए हैं। स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया व ट्रायथलन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चौटाला को समर्थन देने की घोषणा की है। इससे पहले रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन की तिथि 10 से बढ़ाकर 16 नवंबर किए जाने का अनुरोध भी स्वीकार कर लिया है।