तीन बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियन और मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक जेलेज्नी लंबे समय से चोपड़ा के आदर्श रहे हैं। 1992, 1996 और 2000 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी के नाम अब तक के शीर्ष दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच थ्रो हैं।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार को एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने अपने करियर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत की घोषणा की है। नीरज ने शनिवार को महान भाला फेंक एथलीट यान जेलेज्नी को अपना नया कोच नियुक्त करने का एलान किया। तीन बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियन और मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक जेलेज्नी लंबे समय से चोपड़ा के आदर्श रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
नीरज ने नए कोच का एलान करते हुए कहा, 'बचपन से मैंने उनके वीडियो देखने में बहुत समय बिताया और मैंने उनके तकनीक और सटीकता की तारीफ की है। वह इतने वर्षों तक अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ रहे हैं और मेरा मानना है कि उनके साथ काम करना शानदार होगा क्योंकि हमारी भाला फेंकने की शैली एक जैसी है और उनके पास काफी ज्ञान है। जेलेज्नी का मेरे साथ होना मेरे लिए सम्मान की बात है क्योंकि मैं अपने करियर में अगले स्तर की ओर बढ़ रहा हूं और मैं उनके साथ शुरुआत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'
विज्ञापन
3 of 5
यान जेलेज्नी
- फोटो : Twitter
जेलेज्नी के मार्गदर्शन में नीरज अपनी कामयाबी को एक अलग स्तर पर ले जाने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर जेलेज्नी ने कहा, 'मैंने कई साल पहले नीरज के बारे में बात की थी और उन्हें एक महान प्रतिभा बताया था। जब मैंने उन्हें करियर की शुरुआत में देखा था तो मुझे महसूस हुआ कि वह काफी आगे तक जाएंगे। मैंने यह भी कहा कि अगर मुझे चेकिया के बाहर के किसी व्यक्ति को कोचिंग देना शुरू करना चाहिए, तो मेरी पहली पसंद नीरज होगी। मुझे उनकी कहानी पसंद है और मुझे बड़ी क्षमता दिखाई देती है, क्योंकि वह युवा हैं और सुधार करने में सक्षम हैं।
4 of 5
यान जेलेज्नी
- फोटो : Twitter
जेलेज्नी ने कहा, 'कोचिंग के लिए मुझसे संपर्क करने वाले कई एथलीट रहे हैं। इसलिए मेरे लिए इस जिम्मेदारी को लेने का मतलब है कि मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है। हम एक-दूसरे को और करीब से जान रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका में एक पारंपरिक शीतकालीन शिविर में व्यक्तिगत रूप से शुरुआत करेंगे। मैं उनकी प्रगति में विश्वास करता हूं। विशेष रूप से उनके तकनीकी पहलू में काफी भरोसा है। मैं चाहता हूं कि वह मुख्य चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल करना जारी रख सकें।'
1992, 1996 और 2000 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी के नाम अब तक के शीर्ष दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच थ्रो हैं। 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने चार मौकों पर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। जेलेज्नी इससे पहले जाकुब वादलेच और वितेजस्लाव वेस्ली के कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने दो बार के ओलंपिक चैंपियन और तीन बार के विश्व चैंपियन बारबोरा स्पातोकोवा को भी कोचिंग दी है।