फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन पार्क में खेले जाएंगे रणजी के तीन मैच

Thu, 08 Sep 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फाेटाे - फोटो : अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
नए फार्मेट में होने वाली रणजी ट्राफी के तीन मैचों की कमान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को मिली है। ये तीनों मैच 13 व 21 नवंबर तथा 7 दिसंबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी तालिब ने बताया कि रणजी ट्राफी के लिए तीन ग्रुप बनाए गए हैं। इसमें यूपी की टीम ग्रुप ए में है। रणजी ट्राफी के मैच 6 अक्तूबर से शुरु होंगे। 
विज्ञापन



ये मैच होंगे कानपुर में
13 से 16 नवंबर तक छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के बीच मैच होगा। 
21 से 24 नवंबर के बीच हरियाणा और गोवा के बीच मैच खेला जाएगा। 
7 से 10 दिसंबर तक हैदराबाद और आंध्रप्रदेश के बीच मैच होगा। 

किस ग्रुप में काैन सी टीमें
ग्रुप ए में- मुंबई, बड़ौदा, पंजाब, मध्यप्रदेश, बंगाल, गुजरात, तमिलनाडु, रेलवे और यूपी।
ग्रुप बी में-सौराष्ट्र, उड़ीसा, दिल्ली, महाराष्ट, विदर्भ, राजस्थान, असम और झारखंड।
ग्रुप सी में-हैदराबाद, हरियाणा, केरल,हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सर्विसेज, गोवा, जम्म-कश्मीर, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें