फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने बनाया नया टी-20 रिकॉर्ड

Wed, 07 Sep 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ग्लैन मैक्सवेल - फोटो : getty
विज्ञापन
मंगलवार को खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 85 रनों से मात दे दी। श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने धुआंधार बल्लेबाजी की और 65 गेंदों में नाबाद 145 रन बना दिए।
विज्ञापन


अपनी इस आक्रामक पारी में मैक्सवेल ने 14 चौके के अलावा 9 छक्के भी लगाए। निर्धारित 20 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 263 रन बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह टी-20 में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज था। उसने केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे।

मैक्सवेल के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने 28, उसमान ख्वाजा ने 36 और ट्रैविस हेड ने ताबड़तोड़ 45 रन बनाए। हेड ने 18 गेंदों में 45 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
विज्ञापन


264 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 178 रन बना सकी। श्रीलंका की ओर से कप्तान दिनेश चंदीमल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को खुलकर बैट चलाने का मौका नहीं दिया। उसके 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु सके।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 26-26 रन देकर 3-3 विकेट हासिल किए। मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैै। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें