फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HS Prannoy: श्वेता के साथ शादी के बंधन में बंधे थॉमस कप के हीरो प्रणय, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, देखें

Wed, 14 Sep 2022 10:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

30 साल के प्रणय ने परिवार वालों और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। इस साल थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में वह टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे थे। प्रणय का फॉर्म पिछले कुछ दिनों में शानदार रहा है और उन्होंने केंता मोमोता जैसे कई टॉप शटलर्स को हराया है।
विज्ञापन
श्वेता गोम्स और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बैडमिंटन प्लेयर एचएस प्रणय शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने लॉन्ग टाइम पार्टनर श्वेता गोम्स के साथ शादी रचाई।
विज्ञापन

प्रणय और श्वेता - फोटो : सोशल मीडिया
प्रणय ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- जस्ट मैरीड। 

प्रणय और श्वेता - फोटो : सोशल मीडिया
30 साल के प्रणय की शादी में उनके परिजन और दोस्त मौजूद रहे। इस साल थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में वह टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे थे।

प्रणय और श्वेता - फोटो : सोशल मीडिया
प्रणय ने अपने दम पर कई विपक्षी स्टार शटलर्स को हराया था और भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। वह फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

श्वेता और प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों को हराया है। उन्हें बैडमिंटन रैंकिंग में भी इसका फायदा मिला है और अब प्रणय बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी बन चुके हैं। 

एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
हाल के महीनों में प्रणय ने केंटो मोमोटा, चाउ टीएन चेन, और लोह कीन यू जैसे टॉप -10 खिलाड़ियों को आसानी से हराया है।
विज्ञापन

प्रणय और श्वेता - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, शानदार प्रदर्शन के बावजूद प्रणय इस साल कोई खिताब नहीं जीत पाए हैं। शादी के साथ अब अपने जीवन में एक नए चरण में प्रवेश करते हुए एचएस प्रणय ने शादी के दिन की कई तस्वीरें साझा कीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें