फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: ज्वेरेव की ऑस्ट्रेलियन ओपन में संघर्षपूर्ण जीत, महिलाओं में पाओलिनी और स्वितोलिना आगे बढ़ीं

Sun, 18 Jan 2026 12:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ की शुरुआत हो गई है। पहले दौर में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने संघर्षपूर्ण जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। आइए जानते हैं अन्य मैचों के नतीजे
विज्ञापन
एलेक्सजेंडर ज्वेरेव - फोटो : @AustralianOpen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए गैब्रियल डियालो को हराकर वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की। पिछले साल के उपविजेता ज्वेरेव ने कनाडा के 24 वर्षीय खिलाड़ी डियालो के खिलाफ अच्छी शुरुआत नहीं की लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने अनुभव और दमदार सर्विस के दम पर वापसी करते हुए 6-7 (7), 6-1, 6-4, 6-2 से जीत हासिल की। वह लगातार 10वें वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

पाओलिनी ने सास्नोविच को हराया
महिला वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी ने पहले दौर में अलीअक्सांद्रा सास्नोविच को 6-1, 6-2 से हराया। इटली की इस खिलाड़ी को यह मैच जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने पहला सेट केवल 27 मिनट में जीत लिया था और इसके बाद भी अपनी लय बरकरार रखी। इटली के विश्व रैंकिंग में 20वें नंबर पर काबिज फ्लेवियो कोबोली टूर्नामेंट से बाहर होने वाले पहले वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्हें ब्रिटिश क्वालीफायर आर्थर फेरी ने 7-6 (7), 6-4, 6-1 से हराया।
विज्ञापन

अन्य मैचों के नतीजे
इसके अलावा 18वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने झांग झिझेन को 6-3, 7-6 (0), 6-3 से और 32वीं वरीयता प्राप्त कोरेंटिन माउटेट ने ट्रिस्टन स्कूलकेट को 6-4, 7-6 (1), 6-3 से पराजित किया। महिला वर्ग में नंबर 12 एलिना स्वितोलिना ने क्रिस्टीना बुक्सा को 6-4, 6-1 से हराया जबकि मारिया सकारी ने लियोलिया जीनजीन पर 6-4, 6-2 से जीत हासिल की। विंबलडन की पूर्व चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने पहले दौर के मैच से पूर्व कंधे की चोट के कारण नाम वापस ले लिया। इससे क्वालीफाइंग राउंड में खेल चुकी टेलर टाउनसेंड को मुख्य ड्रॉ में जगह मिल गई, जहां उनका सामना हैली बैपटिस्ट से हुआ। अमेरिका की दो खिलाड़ियों के बीच खेले गए इस मुकाबले में बैपटिस्ट 6-3, 6-7 (3), 6-3 से विजयी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें