फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन कल से; जोकोविच की निगाह 25वें ग्रैंडस्लैम पर, अल्काराज-सिनर से मिलेगी टक्कर

Sat, 17 Jan 2026 03:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

दस बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन जोकोविच सोमवार को रॉड लेवर एरिना में स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
सिनर, जोकोविच, अल्काराज, सबालेंका - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोवाक जोकोविच को अब भी पूरा भरोसा है कि वह अपना 25वां एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने में सफल रहेंगे और उन्हें उम्मीद है कि रविवार से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वह कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर की कड़ी चुनौती से पार पाने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन


जोकोविच पिछले साल चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे लेकिन वह अल्काराज और सिनर की चुनौती से पार पाने में असफल रहे थे। वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में एक बार फिर से यह दोनों युवा खिलाड़ी उनकी राह में सबसे बड़ी बाधा बन सकते हैं।
Trending Videos

जोकोविच ने क्या कहा?
जोकोविच ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन की पूर्व संध्या पर कहा, '2025 में मैंने सिनर या अल्काराज़ के खिलाफ खेले गए चार ग्रैंड स्लैम मैच में से तीन में हार का सामना किया।' उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'हमें उनकी ज्यादा तारीफ करने की जरूरत नहीं है। उनकी तारीफ पहले ही काफी हो चुकी है। हम जानते हैं कि वे कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। वे उस मुकाम के हकदार हैं जहां वे अभी हैं। वे इस समय पुरुष टेनिस में सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं।'

फिट रहना चाहते हैं जोकोविच
जोकोविच अपने 25वें ग्रैंड स्लैम एकल खिताब की तलाश में तीसरा सत्र शुरू कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए अपने दृष्टिकोण में थोड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपने एकमात्र निर्धारित अभ्यास टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया, क्योंकि वह युवा खिलाड़ियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से फिट रहना चाहते हैं।

जोकोविच ने 2023 में जीता था पिछला खिताब
यह 38 वर्षीय खिलाड़ी खुद को मुकाबले में बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जोकोविच ने आखिरी बार 2023 में अमेरिकी ओपन के रूप में कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। तब से सिनर और अल्काराज़ ने आठ खिताब आपस में बांटे हैं। सिनर ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पिछले दो बार के चैंपियन हैं जबकि अल्काराज़ मेलबर्न पार्क में खिताब जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।
विज्ञापन

सिनर और अल्काराज फॉर्म में चल रहे
जोकोविच ने पिछले साल इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अल्काराज को हराया था लेकिन सेमीफाइनल में हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण उन्हें मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा था। जोकोविच ने कहा, 'सिनर और अल्काराज इस समय बाकी सभी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग स्तर पर खेल रहे हैं। यह एक सच्चाई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी और के पास कोई मौका नहीं है। मुझे हमेशा अपनी जीत की उम्मीद रहती है।' दस बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन जोकोविच सोमवार को रॉड लेवर एरिना में स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें