फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकी और रामनाथन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर में दिखाया जलवा, जीते अपने-अपने मैच

Wed, 10 Jan 2018 08:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
युकी भांबरी, रामकुमार रामनाथन - फोटो : scroll.in
विज्ञापन

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन ने आस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर में अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की है। वहीं, सुमित नागल और प्रग्नेश गुनेस्वरम को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


15वीं वरीयता प्राप्त भांबरी ने कनाडा के ब्रेडले शूनेर को 1- 6, 6-3, 6-4 से हराया । अब उनका सामना स्पेन के कार्लोस टाबेरनेर से होगा, जबकि 28वीं वरीयता प्राप्त रामनाथन ने अमेरिका के ब्राडले क्लान को 6-7, 7-6, 6-2 से करारी शिकस्त दी। उनका मुकाबला अब फ्रांस के ग्लेब साखारोव से होग।

पढ़ेंः- ATP रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे नडाल, फेडरर को छोड़ा 1000 प्वाइंट्स पीछे 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबले में गुनेस्वरम को जर्मनी के टोबियास कामके ने 6-1, 1-6, 2-6 से करारी मात दी। वहीं, नागल को इटली के एलेसांड्रो गियानेसी से 6-7(5), 6-3, 3-6 सेटों से हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें