फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपनः भारतीय जोड़ी ने किया कमाल, संघर्षपूर्ण मैच में इस जोड़ी को दी मात

Fri, 01 Jun 2018 03:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Yuki Bhambri
विज्ञापन

यूकी भांबरी और दिविज शरण की जोड़ी फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई। पहले दौर में भांबरी-दिविज ने फेब्रिस मार्टिन और पूरव राजा को 6-3, 5-7, 6-4 से पराजित किया। भांबरी और शरण महाराष्ट्र ओपन में भी एक साथ उतरे थे। दूसरे दौर में उनकी टक्कर ओलिवर मराच और मैट पैविक से होगी। अन्य भारतीय रोहन बोपन्ना अपनी फ्रांसिसी जोड़ीदार एडुआर्ड रोजर वेसलिन के साथ पहले ही दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। उनकी टक्कर फ्रांस के बेंजामिन बोंजी और ग्रेगोरी से होगी।  

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व चैंपियन स्पेन की तीसरी वरीय गार्बाइन मुगुरुजा फ्रांस की वाइल्डकॉर्डधारी फियोना फेरो को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। रोमानिया की सिमोना हालेप, रूस की मारिया शारापोवा और ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर भी दूसरे दौर का मुकाबला जीतने में सफल रहीं। पुरुष वर्ग में क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने पोलैंड के हबर्ट हुकैक्स को चार सेटों तक खिंचे मैच में 6-2, 6-2, 6-7, 7-5 से हराया। 

2016 की रोलां गैरां चैंपियन मुगुरुजा से 21 वर्षीय फेरो की पहली भिड़ंत थी जिसमें उन्होंने 6-4, 6-3 से जीत हासिल की। पहले सेट में मुगुरुजा ने पांचवें और सातवें गेम में ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। अगले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती दो गेमों में सर्विस गंवाई लेकिन सातवें और नौवें गेम में उन्होंने ब्रेक प्वाइंट लेकर आसानी से मैच कब्जे में कर लिया। मुगुरुजा महिला वर्ग में खिताब और नंबर एक की रैंकिंग तक पहुंचने के दावेदारों में शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट से पहले वह मेड्रिड ओपन के तीसरे दौर तक पहुंचीं। हालांकि रोम ओपन के शुरुआती दौर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब मुगुरुजा की टक्कर 2010 की उप विजेता ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर से होगी जिन्होंने तीसवीं वरीयता प्राप्त रूस की अनास्तिासिया को 6-2, 7-6 से हराया। 

अन्य मुकाबलों में रूस की मारिया शारापोवा ने क्रोएशिया की डोना वेकिक को 7-5, 6-4 से हराया। सिमोना हालेप  अमेरिका की टाउनसेंड को 6-3, 6-1 से हराने में सफल रहीं। बेल्जियम की 16वीं वरी एलिसे मर्टेंस ने ब्रिटेन की हीथर वाटसन को 6-3, 6-4 से मात दी। वह लगातार दूसरे साल तीसरे दौर में पहुंची हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें