फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTA Rankings: अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स को लगा बड़ा झटका, शीर्ष 50 खिलाड़ियों की सूची से हुईं बाहर

Mon, 17 Jan 2022 10:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी महिला टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स को नई डब्लूटीए रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है। 40 वर्षीय सेरेना साल 2006 के बाद पहली बार दुनिया की शीर्ष 50 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी महिला टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स को नई डब्लूटीए रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है। 40 वर्षीय सेरेना साल 2006 के बाद पहली बार दुनिया की शीर्ष 50 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गई हैं। सोमवार को जारी महिलाओं की ताजा रैंकिंग में सेरेना को 12 स्थान का नुकसान हुआ और वह अब लुढ़ककर 59वें पायदान पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन


23 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सेरेना ने पिछले साल 2021 में सिर्फ छह टूर्नामेंट में भाग लिया और चोट की वजह से विंबलडन से पहले दौर में बाहर होने के बाद एक भी टूर्नामेंट नहीं खेला। 

ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एशले बार्टी 7111 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। जबकि बेलारूस की एरीना सबैलेन्का ने भी दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ बना रखी है। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा स्पेन की गर्बिन मुगुरुजा, चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा और कैरोलिना प्लिसकोवा क्रमश तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन


सिडनी क्लासिक की विजेता पाउला बडोसा तीन स्थान के फायदे के साथ करियर के श्रेष्ठ छठे पायदान पर काबिज हो गई हैं। स्पेन की 24 वर्षीय बडोसा ने पिछले साल 67वीं रैंक के साथ शुरुआत की थी और इसके बाद वह फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में भी पहुंचीं। वहीं एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने वाली  अमेरिका की मैडिसन कीज ने 36 स्थान की जोरदार छलांग लगाई है और अब 51वें नंबर पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें