फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: टीका नहीं लगवाने के बावजूद फ्रेंच ओपन में खेल सकते हैं जोकोविच, फ्रांस सरकार के नए नियमों के तहत होगा ऐसा

Wed, 26 Jan 2022 12:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांस सरकार के कोरोना टीकाकरण के नए नियमों के चलते दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टीका नहीं लगवाने के बावजूद मई में फ्रेंच ओपन में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
Novak Djokovic - फोटो : ट्विटर- New York Post Sports
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस सरकार के कोरोना टीकाकरण के नए नियमों के चलते दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच टीका नहीं लगवाने के बावजूद मई में फ्रेंच ओपन में खेल सकते हैं। जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया के कड़े कोरोना टीकाकरण नियमों का पालन नहीं करने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की अनुमति नहीं मिली और उन्हें देश से निर्वासित भी कर दिया गया था। 

विज्ञापन


शुरू में ऐसा लग रहा था कि वह फ्रेंच ओपन भी नहीं खेल सकेंगे। फ्रांस में एक नए कानून में भी ऐसे लोगों को स्टेडियम, रेस्त्रां, बार या अन्य सार्वजनिक जगहों पर प्रवेश की अनुमति नहीं है जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। 

फ्रांस के खेलमंत्री रोक्साना एम ने कहा है कि जैसे ही कानून पास हो जाएगा, टीकाकरण पास हर सार्वजनिक स्थान पर प्रवेश के लिए अनिवार्य होगा। यह दर्शकों, फ्रेंच या विदेशी पेशेवरों पर भी लागू होगा। सोमवार से लागू हुए इस कानून के तहत पिछले छह महीने में कोरोना संक्रमित होने का सबूत देने वाले व्यक्ति को इस पास को दिखाने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके मायने हैं कि जोकोविच मई जून में फ्रेंच ओपन खेल सकते हैं क्योंकि वह दिसंबर के मध्य में संक्रमित हुए थे। फ्रांस के खेल मंत्रालय से जोकोविच के मामले में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें