विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप को पीठ के निचले हिस्से की समस्या के कारण वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। हालेप ने कहा कि इस समस्या के कारण उन्हें कजाकिस्तान की इलिना के खिलाफ तीसरे दौर के मैच से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन हालेप ने कहा, ‘यह पीठ का निचला हिस्सा है। मुझे अभी इसके बारे में नहीं पता, लेकिन यह मांसपेशियों की समस्या लग रही थी लेकिन अभी मैंने ठीक तरह से देखा नहीं है।’ रोमानियाई स्टार ने ने नौवें गेम में चिकित्सा के लिए मेडिकल टाइमआउट लिया और फिर उन्होंने हटने का फैसला किया।