भारत के टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण ने अपने साथी इगोर जेलेनी के साथ मिलकर सैंट पीटर्सबर्ग का युगल का खिताब जीत लिया है। रविवार को रूस के सैंट पीटर्सबर्ग में खेले गए पुरुषों के युगल स्पर्धा के फाइनल में शरण और जेलेनी की जोड़ी ने क्रोएशिया के टॉप वरीय जोड़ी निकोला मेक्टिक और फ्रांको स्कुगोर को सीधे सेटों में 7-5 और 6-1 से हराया।
महाराष्ट्र ओपन का खिताब जीतने के साथ सीजन की शुरुआत करने वाले 33 वर्षीय दिविज का यह पांचवां युगल खिताब है।