स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट को हरा नोवाक जोकोविच छठी बार विंबलडन के फाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त, चार बार के चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने सेमीफाइनल में 6-2, 4-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की। पांचवें मैच पॉइंट पर उन्हें यह सफलता हाथ लगी। डिफेंडिंग चैंपियन जोकोविच रविवार को अपना 25वां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने उतरेंगे। दूसरे सेमीफइनल में फेडरर और नडाल में से जो भी जीतेगा, वो नोवाक जोकोविच से भिड़ेगा।