फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन में सूरमाओं के जीत का अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सात बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और उनके हमवतन फ्रेंच ओपन चैंपियन स्टेन वावरिंका ने विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार जीत से अपना अभियान शुरू किया। जबकि दसवीं वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नदाल ने ब्राजील के तोमाज बेलुकी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन


12वें सीड फ्रांस के गिलेस सिमोन ने स्पेन के निकोलास अलमाग्रो को 6-4, 6-4, 7-5 से हराया। तीसरी सीड ब्रिटेन के एंडी मरे ने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुशकिन को 6-4, 7-6, 6-4 से हराया। इसके अलावा जापान के नंबर वन खिलाड़ी पांचवीं वरीयता के केई निशिकोरी भी दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहे।

फेडरर की यह लगातार 17वीं विम्बलडन प्रतियोगिता है। 33 वर्षीय रोजर फेडरर ने बोस्निया के दामिर को 6-1, 6-3, 6-3 से पराजित किया। ग्रासकोर्ट फेडरर वैसे भी रास आता है। ओपन युग में ग्रासकोर्ट पर सर्वाधिक 15 खिताब फेडरर के ही नाम हैं। अमेरिका के पीट सम्प्रास दस खिताब के साथ दूसरे और जिमी कोनर्स नौ खिताब के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन


हाल ही में फ्रेंच ओपन जीतने वाले स्विट्जरलैंड के ही स्टेन वावरिंका ने पुर्तगाल के जोओ सोसा को पांच सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-7, 6-2, 3-6, 6-2 से पराजित किया। पहले दौर के अन्य मुकाबलों में जापान के निशिकोरी ने इटली के सिमोन बोलेली को पांच सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3 6-7 6-2 3-6 6-2 से पराजित किया। 25वीं सीड इटली के आंद्रेस सेपी ने ब्रिटेन के ब्रीडन क्लेइन को 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन

कड़े संघर्ष के बाद हेविट की हुई विदाई

अपने कैरियर का आखिरी विंबलडन खेल रहे पूर्व चैंपियन लेटिन हेविट को पहले राउंड में ही हार के साथ जल्द विदाई लेनी पड़ी। हेविट को फिनलैंड के जार्को निमिनेन ने 3-6, 6-3, 4-6, 6-0, 11-9 से पराजित किया। यह मुकाबला चार घंटे चला। हेविट की अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिंगल्स मुकाबले खेलने के बाद संन्यास लेने की योजना है। इस लिहाज से यह उनका अंतिम विंबलडन माना जा रहा है।

वीनस, क्रेबर और क्वितोवा आगे बढ़ीं
महिलाओं में पूर्व नंबर वन अमेरिका की वीनस विलियम्स, जर्मनी की एंजेलिक क्रेबर, चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने सिंगल्स वर्ग के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। वीनस ने हमवतन मैडिसन ब्रेंगले को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी। दूसरी सीड पेत्रा क्वितोवा ने नीदरलैंड की किकि बेर्तेना को 6-1, 6-0 से शिकस्त दी। 10वीं सीड क्रेबर ने हमवतन कैरिना विटहोफ्ट को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कासे डेलेक्वा ने ऑस्ट्रिया की तामिरा पास्जेक को 6-2, 6-2 से हराया। क्रोएशिया की लुसिस बारोनी ने कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को 7-5, 6-7, 7-5 से हराया। रूस की अनास्तासिया पावल्युचेंकोवा ने जर्मनी की मोना बार्थेल को 6-7, 7-6, 6-2 से मात दी। 31वीं सीड इटली की कामिला गिओर्गी ने ब्राजील की तेलिआना पेरेरा को 7-6, 6-3 से हराया।

जबकि 26वीं सीड रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने जर्मनी की लाउरा सिगेमुंड को 6-3, 6-4 से हराया। वहीं सर्बिया की जेलेना जानकोविच ने रूस की एलेना वेसनिना को 6-4, 3-6, 10-8 से हराया। 13वीं सीड पोलैंड की अग्निस्जका रद्वांस्का ने चेक गणराज्य की लुसी हरादेका को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें