फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमदेव और यूकी को वाइल्डकार्ड

Fri, 14 Dec 2012 12:25 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी यूकी भांबरी और अपनी चोट से उबरकर वापसी की कोशिशों में लगे सोमदेव वर्मन को 31 दिसंबर से छह जनवरी तक यहां खेले जाने वाले एयरसेल चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। यूकी इस समय विश्व सिंगल्स रैंकिंग में 217वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय हैं।
विज्ञापन


सोमदेव गत वर्ष जुलाई में विश्व रैंकिंग में 62वें स्थान तक पहुंचे थे लेकिन इसके बाद चोट के कारण वह लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे। दोनों को टूर्नामेंट में विश्व रैंकिंग में टाप 20 में शामिल चार खिलाड़ियों चेक गणराज्य के टामस बर्डिच, नंबर नौ जानको टिप्सारेविच, दो बार के विजेता और नंबर 14 मारिन सिलिच और नंबर 17 स्टानिस्लास वावरिंका के साथ खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें