सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने शनिवार को इतिहास रचते हुए कनाडा मिलोस राओनिक को 1-6, 6-3, 6-4 से हराकर वेस्टर्न एंड सदर्न टेनिस टूर्नामेंट का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया। जोकोविच ने इससे पहले 2018 में पहली बार यह टूर्नामेंट जीता था। तब उन्होंने फाइनल में रोजर फेडरर को हराया था। यह उनके करियर का 80वां टाइटल है, जिससे वह राफेल नडाल के रिकॉर्ड के बराबर पहुंच गए।
जोकोविच सोमवार से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार होंगे और शीर्ष वरीय होंगे। वहीं विक्टोरिया अजारेंका ने 2016 के बाद अपना पहला टूर खिताब अपने नाम किया, क्योंकि नाओमी ओसाका को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण महिला फाइनल से हटना पड़ा।