नाओमी ओसाका ने बायीं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण शनिवार को होने वाले वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन फाइनल से नाम वापिस ले लिया, जिससे विक्टोरिया अजारेंका को वाकओवर मिल गया। टूर्नामेंट आयोजकों ने चैंपियनशिप मैच से डेढ घंटे पहले ओसाका के फैसले का एलान किया। उनके हटने से बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका चैंपियन बन गईं। यह अजारेंका के करियर का 21वां टाइटल है। उनका 2016 में मियामी ओपन जीतने के बाद पहला खिताब है। ओसाका ने एक बयान में कहा ,‘मुझे दुख है कि चोट के कारण पीछे हटना पड़ रहा है। कल मेरी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई और मैं उससे उबर नहीं सकी।’