फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वावरिंका जीते, वोज्नियास्की हुई बाहर

Mon, 30 Jun 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टेनिस्लास वावरिंका ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में एक दिन के विश्राम के बाद सोमवार को अपना मुकाबला जीतकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया लेकिन अमेरिका के नौवीं सीड जॉन इस्नर की सनसनीखेज हार हुई और क्रास्पेन के फेलिसियानों लोपेज ने उन्हें तीसरे राउंड में 6-7, 7-6, 7-6, 7-5 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


उधर क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 7-6, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। इससे पहले पांचवीं वरीयता प्राप्त वावरिंका ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए उजबेकिस्तान के डेविड इस्तोमिन को एक घंटे 27 मिनट में 6-3, 6-3, 6-4 से करारी शिकस्त दी। यह मैच बारिश के कारण शनिवार को नहीं हो पाया था। वह 2009 के बाद पहली बार यहां चौथे दौर में पहुंचे हैं।

एशियाई उम्मीद और दसवीं वरीयता प्राप्त जापान के केई निशिकोरी ने पांच सेटों के मैराथन संघर्ष में इटली के साइमन बोलेली को 3-6, 6-3, 4-6, 7-6, 6-4 से हराकर चौथे दौर में जगह बना ली। वहीं पूर्व नंबर एक महिला खिलाड़ी डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियास्की उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वोज्नियास्की को चेक गणराज्य की बारबोरा जाह्लोवा स्ट्राइकोवा ने 6-2, 7-5 से हरा दिया।
विज्ञापन


एक और उलटफेर में 11वीं सीड सर्बिया की अना इवानोविच को जर्मनी की 19वीं सीड और गत उपविजेता सेबाइन लिसिकी ने तीसरे राउंड में 6-4, 3-6, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अगले दौर में लिसिकी का मुकाबला कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा से होगा। श्वेदोवा को अमेरिका की मेडिसन कीज के रिटायर होने से चौथे दौर में प्रवेश मिल गया।

वहीं चेक गणराज्य की 23वीं सीड लूसी सफारोवा और छठी सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सफारोवा ने क्वालीफायर तथा हमवतन तेरेजा स्मितकोवा को 6-0, 6-2 से धो दिया जबकि क्वितोवा ने चीन की पेंग शुई को 6-3, 6-2 से हरा दिया। 13वीं सीड कनाडा की यूजिनी बुकार्ड ने फ्रांस की एलाइज कोर्नेट को 7-6, 7-5 से हराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें