फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्वो कार ओपन टेनिस: कुदेरमेतोवा ने जीता पहला डब्ल्यूटीए खिताब

Tue, 13 Apr 2021 07:34 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चार्ल्सटन
विज्ञापन
वेरोनिका कुदेरमेतोवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने वोल्वो कार ओपन टेनिस के फाइनल में डानका कोविनिच को हराकर एकल वर्ग में डब्ल्यूटीए का पहला खिताब अपने नाम किया। रूस की 23 साल की खिलाड़ी ने 2016 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची कोविनिच 6-4, 6-2 से हराया।

विज्ञापन


वह मौजूदा डब्ल्यूटीए सत्र में पहली बार चैंपियन बनने वाली पांचवीं खिलाड़ी हैं। वेरोनिका ने दो ब्रेक प्वाइंट का सामना किया और एक बार उनकी सर्विस टूटी। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल इस टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था जबकि इस बार इसे दर्शकों के बिना खेला गया।

कुदेरमेतोवा को खिताबी जीत ऐसे टूर्नामेंट में मिली है जिसमें शीर्ष दस वरीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल से पहले बाहर हो गई थीं। जबकि दुनिया की नंबर एक एशलेग बार्टी अंतिम आठ दौर में हार गई थीं। 

  • 1 घंटा 36 मिनट में जीत हासिल की फाइनल मुकाबले में वेरोनिका ने 
  • दूसरा फाइनल रहा यह रूसी खिलाड़ी का, इससे पहले जनवरी में अबुधाबी में सेबेलेंका से हारी थीं 

सेरेना विलियम्स की बराबरी 

विज्ञापन

रूस की वेरोनिका ने अपने पहले डब्ल्यूटीए खिताब के लिए सभी प्रतिद्वंद्वियों को सीधे सेटों में हराया। ऐसा कर उन्होंने अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स की बराबरी की जिन्होंने 2012 में बिना सेट गंवाए खिताब जीता था।

‘मैं जब यहां पहुंची तो मैंने खुद से कहा था कि मुझे रणनीति और कड़ी मेहनत पर जोर देना होगा। मैच दर मैच खेल सुधरता रहा। खिताब जीतकर बेहद रोमांचित हूं। मेरे लिए इसके बड़ेे मायने हैं।’  -वेरोनिका कुदेरमेतोवा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें