सेरेना विलियम्स,विक्टोरिया अजारेंका
- फोटो : file photo
दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका ने हमवतन वेरा लपको को 6-2,6-3 से मात देकर इंडियन वेल्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दुनिया की 48वें नंबर की बेलारूस की खिलाड़ी अजारेंका का सामना अब 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स से होगा।
सेरेना को पहले दौर में बाई मिली थी। दोनों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सेरेना ने 17 और अजारेंका ने चार जीते हैं। दोनों आखिरी बार इसी टूर्नामेंट के फाइनल में 2016 में आमने-सामने हुई थीं, जिसमें अजारेंका ने बाजी मारी थी।
अन्य मुकाबलों में जैनिफर बार्टी ने नाओ हिबिनो को 7-5, 6-3 से, बारबोरा स्ट्राईकोबा ने विक्टोरिजा गोलूबिक 6-2,7-6 से, दानिया ने दयाना को 6-2,5-7,6-2 से और तातजाना मारिया ने मागदालेना रैब्रीकोव को 6-3, 6-2 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाई।