इस मैच के बाद वीनस ने कहा, 'इस खेल से मुझे बेहद प्यार है और मैं इसे कभी नहीं छोड़ना चाहती।' वीनस ने कहा कि पिछले कुछ समय से भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया है, जिस वजह से उन्हें लगातार ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा।
बता दें कि वीनस ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब साल 2000 में जीता था।
डब्लूटीएक की रैंकिंग में नंबर 8 पर मौजूद वीनस विलियम्स ने अपने करियर में सात ग्रैंडस्लैम जीते हैं। उन्होंने पांच बार विंबल्डन का खिताब जीता है।