गौरतलब है कि भारत 1991 से फेड कप वर्ल्ड ग्रुप में जगह नहीं बना पाया है और कजाखस्तान और चीन जैसी टीमों की मौजूदगी में इस बार भी टीम की राह आसान नहीं होगी। कजाखस्तान के पास शीर्ष 60 में शामिल खिलाड़ी हैं जबकि चीन को पूल ए में भारत के साथ जगह मिली है।
बता दें कि अंकिता और करमन दोनों ने 2017 सत्र में आईटीएफ सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। लुआन में 60000 डॉलर इनामी टूर्नमेंट के एकल फाइनल में पहुंची अंकिता को शीर्ष 125 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का अनुभव है और उन्हें पता है कि इस प्रतियोगिता में मैच जीतने के लिए क्या जरूरी है।