फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट के चलते ब्रिसबेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट से हटीं वीनस

Thu, 02 Jan 2020 05:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वीनस विलियम्स - फोटो : AOL
विज्ञापन

दिग्गज अमेरिकी खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने अभ्यास के दौरान लगी चोट का हवाला देकर सत्र के शुरुआती टूर्नामेंट ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस से नाम वापस ले लिया। उन्होंने हालांकि इस महीने के आखिर मे होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की उम्मीद जताई। सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 39 वर्षीय वीनस ने कहा,‘मैं ब्रिसबेन में नहीं खेल सकूंगी क्योंकि अभ्यास के दौरान अचानक चोट लगी। उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलूंगी।’ आयोजक वीनस के विकल्प की घोषणा बृहस्पतिवार को करेंगे। टूर्नामेंट छह जनवरी से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें