फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिस्बेन ओपन में वापसी करेंगी पूर्व नंबर एक मारिया शारापोवा

Wed, 01 Jan 2020 08:05 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मारिया शारापोवा - फोटो : getty
विज्ञापन

विश्व की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा 2020 के अपने अभियान की शुरुआत ब्रिस्बेन में करेंगी जिसके लिए आयोजकों ने उन्हें वाइल्ड कार्ड दिया है। 32 वर्षीय रूस की खिलाड़ी अगस्त में यूएस ओपन में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी सेरेना विलियम्स से पहले दौर में हारने के बाद किसी टूर्नामेंट में नहीं खेली है।

विज्ञापन


शारापोवा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश में कहा कि हाय ब्रिस्बेन, मुझे तुम्हारी बहुत कमी खली और मैं अपने सत्र की शुरुआत आपके टूर्नामेंट और आपके शहर में करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। शारापोवा 2019 सत्र में कंधे की चोट से जूझती रही और इस कारण केवल 15 प्रतिस्पर्धी मैच ही खेल पाई। इससे वह विश्व रैंकिंग में 133वें स्थान पर खिसक गयी। उन्होंने 2015 में ब्रिस्बेन ओपन का खिताब जीता था। इस बार यह टूर्नामेंट सोमवार से शुरू होगा। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें