फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: 45 साल की उम्र में वीनस विलियम्स को यूएस ओपन में मिला वाइल्ड कार्ड, दो साल बाद करेंगी वापसी

Wed, 13 Aug 2025 10:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अनुसार, 1981 में रेनी रिचर्ड्स के 47 साल की उम्र के बाद वीनस इस टूर्नामेंट के एकल मुकाबलों में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगी।
विज्ञापन
वीनस विलियम्स - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीनस विलियम्स दो साल के अंतराल के बाद यूएस ओपन के साथ ग्रैंडस्लैम टेनिस में वापसी करेंगी। उन्हें बुधवार को वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम में 45 साल की उम्र में एकल मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए वाइल्ड-कार्ड मिला है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अनुसार, 1981 में रेनी रिचर्ड्स के 47 साल की उम्र के बाद यह अमेरिकी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के एकल मुकाबलों में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगी।
विज्ञापन


विलियम्स को अगले हफ्ते होने वाले मिश्रित युगल मुकाबले के लिए अमेरिकी टेनिस संघ द्वारा पहले ही वाइल्ड कार्ड मिल गया था। एकल मुकाबले 24 अगस्त से न्यूयॉर्क में शुरू होंगे। वीनस सात बड़े एकल खिताब जीतने वाली खिलाड़ी हैं जिसमें 2000 और 2001 में यूएस ओपन जीतना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें