फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open 2022: अमेरिकी टेनिस स्टार और इस साल की उपविजेता जेनिफर ब्रैडी चोटिल होकर टूर्नामेंट से हटीं

Sun, 19 Dec 2021 02:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 की फाइनलिस्ट जेनिफर ब्रैडी चोट की वजह से टूर्नामेंट से हट गई हैं। वह अगले महीने से शुरू होने वाले ग्रैंडस्लैम और दो वॉर्मअप टूर्नामेंट दोनों में नहीं खेलेंगी।  
 
विज्ञापन
जेनिफर ब्रैडी - फोटो : twitter@WeAreTennis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपन से एक के बाद एक स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है। इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 की फाइनलिस्ट जेनिफर ब्रैडी चोट की वजह से टूर्नामेंट से हट गई हैं। वह अगले महीने से शुरू होने वाले ग्रैंडस्लैम और दो वॉर्मअप टूर्नामेंट दोनों में नहीं खेलेंगी।  

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन ओपन के अधिकारियों ने रविवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया। टूर्नामेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, '2021 की उपविजेता जेनिफर बाएं पैर में चोट कारण टूर्नामेंट से हट गई हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'
 

26 वर्षीय अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ने इसी साल पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें जापान की नाओमी ओसाका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।  
विज्ञापन


25वीं रैंकिंग वाली ब्रैडी ने इसके बाद अगस्त में सिनसिनाटी ओपन से चोटिल होकर हटने के बाद कोई भी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट नहीं खेला।  

इससे कुछ ही दिन पहले विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा ने भी चोट के कारण अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने गुरुवार को बताया था कि उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान दाएं हाथ में चोट लग गई जिसके कारण वह टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगी। इनसे पहले 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स और छह बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन रोजर फेडरर भी चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें