फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी ओपन के आयोजन की अब भी संभावना, यूएसटीए ने कुछ स्पर्धाएं की रद्द

Tue, 14 Jul 2020 10:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
us open - फोटो : USOpen.org
विज्ञापन

अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अगस्त में होने वाली कई कई स्पर्धाएं रद्द कर दी हैं, लेकिन अब भी 31 अगस्त से अमेरिकी ओपन के आयोजन की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

कुछ जूनियर आयु वर्ग में एकल और युगल वर्ग के लिए अमेरिकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है।

इसके ओरलैंड में लड़कों की अंडर-18 और सेन डिएगो में लड़कियों की अंडर-18 स्पर्धा के एकल मुकाबले, जॉर्जिया के रोम में लड़कों की अंडर-16 स्पर्धा, अलबामा के मोबाइल में लड़कियों की अंडर-16 का एकल वर्ग और ओरलैंडो में लड़के और लड़कियों की अंडर-12 स्पर्धा शामिल है। जिन टूर्नामेंटों को रद्द किया गया है उनमें रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में होने वाले पुरुष और महिला राष्ट्रीय ग्रास कोर्ट चैंपियनशिप भी शामिल है।

यूएसटीए ने कहा, ‘एक ही जगह पर, एक ही समय पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की मेजबानी को लेकर जोखिम है।’ संघ ने कहा कि इन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान कोविड-19 परीक्षण और खिलाड़ियों के रहने की अमेरिकी ओपन जैसी व्यवस्था कर पाना प्रबंधन और वित्त के नजरिए से बेहद मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें