फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट रद्द

Tue, 14 Jul 2020 10:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tennis
विज्ञापन

स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि जन स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच टूर्नामेंट का आयोजन करना गैरजिम्मेदाराना और प्रबंधन के लिहाज से मुश्किल होगा।

विज्ञापन


टूर्नामेंट प्रमुख रोजर ब्रेनवाल्ड ने कहा, 'शुरुआत से सामाजिक दूरी या मैचों खाली स्टेडियम में मैच का आयोजन हमारे लिए कोई विकल्प नहीं था।'

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर इस टूर्नामेंट में 10 बार के चैंपियन हैं और इसका आयोजन उनके गृहनगर बासेल में होता है।

वह हालांकि इस प्रतियोगिता के 50वें टूर्नामेंट से बाहर रहने वाले थे क्योंकि वह दाएं घुटने के दो आपरेशन से उबर रहे हैं और 2020 के बाकी सत्र में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें