फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: नडाल ने पूर्व चैंपियन सिलिच को हराया, 40वीं बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Tue, 03 Sep 2019 12:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : social media
विज्ञापन

अपने चौथे यूएस ओपन खिताब की तरफ कदम बढ़ाते हुए राफेल नडाल ने सोमवार को चौथ राउंड में प्रवेश कर लिया। साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम के प्री-क्वार्टरफाइनल में नडाल ने पूर्व चैंपियन मारिन सिलिच को हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के नडाल ने आर्थर अशे स्टेडियम में 22वीं वरीयता वाले सिलिच को 6-3, 3-6, 6-1 और 6-2 से हराकर रिकॉर्ड 40वीं बार ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे।

चौथे यूएस ओपन खिताब की तरफ बढ़ रहे नडाल अपने 9वें क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना के डिएगो स्वार्त्जमैन से होगा। नडाल इससे पहले 2010, 2013 और 2017 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं अन्य मुकाबले में एक और उलटफेर देखने को मिला। विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को  20वीं वरीयता प्राप्त स्वार्त्जमैन ने हराकर बाहर कर दिया। स्वार्त्जमैन ने यह मुकाबला 3-6 6-2 6-4 6-3 से जीता। ज्वेरेव 18वीं बार ग्रैंड स्लैम में खेलने उतरे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें