फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22वें ग्रैंड स्लैम के लिए सेरेना ने की धमाकेदार शुरुआत

Wed, 31 Aug 2016 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
विज्ञापन
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स धमाकेदार जीत के साथ यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर में प्रवेश कर गई हैं।
विज्ञापन


21 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुकीं सेरेना ने महिलाओं के एकल वर्ग के पहले दौर में दुनिया की 29वीं वरीयता प्राप्त रूस की खिलाड़ी एकटेरिना मकारोवा को 6-3, 6-3 से हराया। पिछले कुछ समय से दाएं कंधे में दर्द की वजह से परेशान रहीं सेरेना मैच के दौरान बिल्कुल फिट दिखीं।

उन्होंने 63 मिनट तक चले मुकाबले में एक दर्जन एस लगाने के अलावा 27 विनर्स भी लगाए। सेरेना के पास यहां इतिहास रचने का मौका है। यदि वह यहां खिताब जीत लेती हैं तो ओपन युग में सर्वाधिक 22 एकल ग्रैंड स्लैम खिताब का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।
विज्ञापन


अभी उनके जर्मनी की पूर्व खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ के बराबर 21 खिताब हैं। सर्वाधिक एकल ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड मार्गरेट कोर्ट के नाम दर्ज हैं। जिन्होंने 24 मेजर खिताब अपने नाम किए हैं।

एक अन्य एकल मुकाबले में सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स यूक्रेन की केटरयना कोजलोवा को 6-2, 5-7, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। चौथी वरीय पोलैंड की एगनिस्का रद्वांस्का ने अमेरिका की क्वालीफायर जेसिका पेगुला को  6-1, 6-1 से शिकस्त दी। 

मरे और वॉवरिंका दूसरे दौर में
मौजूदा विंबलडन चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे और स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वॉवरिंका भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पुरुष वर्ग में एक कैलेंडर वर्ष में चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाने वाला चौथा खिलाड़ी बनने की चुनौती पेश कर रहे मरे ने एकतरफा मुकाबले में चेक गणराज्य के लुकास रोसोल को 6-3, 6-2, 6-2 से पराजित किया।

दो बार के सेमीफाइनलिस्ट तीसरे वरीय वॉवरिंका ने स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को को 7-6, 6-4, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। आठवें वरीय ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने पांच सेट में ऑस्ट्रिेलिया के जॉन मिलमैन को 6-3, 2-6, 5-7, 6-4, 6-3 से पराजित किया।

वर्ष 2009 के चैंपियन जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने हमवतन डिएगो स्वाट्जमैन को 6-4, 6-4, 7-6 (7/3) से शिकस्त दी। क्रोएशिया के इवो कार्लोविक ने ताइवान के लू येन-सून को 4-6, 7-6 (7/4), 6-7 (4/7), 7-6 (7/5), 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कार्लोविक ने इस दौरान 61 एस लगाए जो यूएस ओपन में रिकॉर्ड है। उन्होंने रिचर्ड क्राइजेक का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1999 में 49 एस लगाए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें