फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच, नदाल के साथ-साथ मुगुरुजा की भी विजयी शुरुआत

Tue, 30 Aug 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
मौजूदा चैंपियन विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के राफेल नदाल अपने-अपने मुकाबले जीतकर वर्ष के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं।
विज्ञापन


पुरुषों के एकल वर्ग के पहले दौर में जोकोविच ने पालैंड के जर्जी जानोविच को 6-3, 5-7, 6-2, 6-1 से पराजित किया। मैच के बाद जोकोविच ने स्वीकार किया कि वह सौ फिसदी फिट नहीं थे। और वह रियो ओलंपिक से पहले कलाई में लगी चोट से पूरी तरह उबरे नहीं हैं।

अगर भारतीय खिलाड़ी साकेत मायेनी पहले दौर का अपना मैच जीत जाते तो अगले दौर में उनका मुकाबला जोकोविच से होता। साकेत ने पौने 4 घंटे चले रोमांचक मुकाबले में हारे।
विज्ञापन


उधर, वर्ष 2010 और 2013 के चैंपियन नदाल ने पहले दौर में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को 6-1, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी। अगले दौर में नदाल का सामना इटली के आंद्रियास सेप्पी से होगा।

चोट की वजह से नदाल वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन से जल्दी बाहर हो गए थे। वह विंबलडन में नहीं खेले  थे, लेकिन उन्होंने रियो ओलंपिक में युगल में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार वापसी की है।

पांचवीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक ने जर्मनी के डस्टिन ब्राउन को सीधे सेटों में 7-5, 6-4, 6-4 से हराया। 2014 के चैंपियन और पिछले सप्ताह सिनसिनाटी ओपन के विजेता सातवीं सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने ब्राजील के रोजेरियो दुत्रा सिल्वा को 6-4, 7-5, 6-1 से पराजित किया।

10वीं सीड फ्रांस के गाएल मोंफिल्स ने लक्जमबर्ग के जाइल्स मूलर को  6-4, 6-2, 7-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

मुगुरुजा और केरबर अगले दौर में
फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन की महिला खिलाड़ी गारबाइन मुगुरुजा ने विश्व की 137वीं वरीयता प्राप्त बेल्जियम की क्वालीफायर एलिसे मर्टेंस को 2-6, 6-0, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। गर्मी की वजह से मुगुरुजा को डॉक्टर की सेवाएं भी लेनी पड़ी।

दूसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन जर्मनी एंगलिक केरबर उस समय पोलोना हरकोग से 6-0, 1-0 से आगे चल रही थीं जब स्लोवेनियाई खिलाड़ी को बीच में ही कोर्ट छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। अब केरबर का सामना 2011 की सेमीफाइनलिस्ट क्रोएशिया की मिरजाना लुचिच बारोनी से होगा।

वर्ष 2004 की चैंपियन स्वेतलाना कुज्नेतसोवा ने 58 मिनट तक चले मुकाबले में फ्रांसेस्किा शियावोन को 6-1, 6-2 से पराजित कर दिया। युगल विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने येलेना ओस्तापेंको को 7-5, 6-3 से शिकस्त दी जबकि विश्व की पूर्व नंबर वन और दो बार यूएस ओपन की उप विजेता कैरोलीन वोजनियास्की ने अमेरिका की क्वालीफायर टेलर टाउनसेंड को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर बाहर किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें