फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US OPEN 2020: सेरेना को हराकर फाइनल में पहुंचीं विक्टोरिया अजारेंका, नाओमी ओसाका से होगी टक्कर

Fri, 11 Sep 2020 11:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब अजारेंका और ओसाका आमने सामने होंगी। ये दोनों खिलाड़ी पूर्व में नंबर एक रह चुकी हैं। विक्टोरिया इस जीत से अपने विजय अभियान को 11 जीत तक ले गई है, जबकि ओसाका ने भी लगातार 10 मैच जीते हैं। अजारेंका और ओसाका के बीच वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन का फाइनल भी खेला जाना था, लेकिन जापानी खिलाड़ी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण खिताबी मुकाबले से हट गई थी।
विज्ञापन
US OPEN 2020 की महिला फाइनलिस्ट - फोटो : यूएस ओपन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस ओपन 2020 के महिला वर्ग के दोनों फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। पहले सेमीफाइनल में जापान की नाओमी ओसाका ने अमेरिकी जेनिफर ब्रैडी को मात दी तो दूसरे सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजारेंका ने सेरेना विलियम्स को धूल चटाते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन

 


 

अब नाओमी ओसाका और विक्टोरिया के बीच यूएस ओपन के महिला वर्ग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची अमेरिकी ब्रैडी को जापाान की चौथी सीड ओसाका ने 7-6(1) 3-6 6-3 से मात दी। यह ओसाका का तीन साल में दूसरा यूएस ओपन फाइनल होगा। वह 2018 में सेरेना को मात देकर चैंपियन बनी थीं।
 

 

विज्ञापन

सुपरमॉम्स की टक्कर में भारी पड़ी विक्टोरिया अजारेंका

विक्टोरिया अजारेंका - फोटो : यूएस ओपन

दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता अजारेंका ने 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स को 1-6, 6-3, 6-3 से हराते हुए अपने तीसरे यूएस ओपन फाइनल में एंट्री मारी। दोनों सात साल बाद शुक्रवार को फ्लशिंग मीडोज में आमने-सामने थीं, लेकिन मां बनने के बाद अपने पहले ग्रैंड स्लैम की तलाश में अमेरिकी विलियम्स पिछड़ गईं। सेरेना ने जिस तरह से पहला सेट जीता उससे लग रहा था कि वह आसानी से लगातार तीसरी बार यहां फाइनल में जगह बनाने में सफल रहेंगी, लेकिन अजारेंका ने दूसरे सेट में लगातार पांच गेम जीते और फिर तीसरे सेट में 3-0 की बढ़त बनाकर अपनी मशहूर प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया।

 



दोनों के बीच यूएस ओपन ओपन में चौथी भिड़ंत थी 
38 वर्षीय सेरेना पिछले तीन वर्षों में चार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचीं पर खिताब नहीं जीत सकीं। दोनों के बीच यह यूएस ओपन में चौथी भिड़ंत थी, इससे पहले खेले गए तीनों लगातार मुकाबलों में सेरेना जीती थीं। सेरेना ने 2011 के तीसरे दौर, 2012 और 2013 के फाइनल में अजारेंका को मात दी थी। इस जीत के साथ ही विक्टोरिया ने अपना रिकॉर्ड भी सुधार लिया। दोनों के बीच अब कुल 23 मुकाबलों में से सेरेना ने 18 और 31 वर्षीय अजारेंका ने पांच मैच अपने नाम कर लिए।
 

चार साल से सेरेना को नहीं हरा पाईं थीं अजारेंका
बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका पिछले चार साल से सेरेना से जीत नहीं पाई थीं। अजारेंका ने बेल्जियम की एलिसे मर्टेंस को 6-1,6-0 से मात देकर सात साल में पहली और तीसरी बार यूएस ओपन जबकि कुल आठवीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। छह बार की चैंपियन सेरेना बुल्गारिया की स्वेतलाना पिरोनकोवा को 4-6,6-3,6-3 को शिकस्त देकर लगातार 11वीं व कुल 14वीं बार यूएस ओपन जबकि 39 बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में पहुंची थीं।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें