फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल बाद ग्रैंड स्लैम में खेलेंगी क्लिस्टर्स, संन्यास के बाद वापसी कर रही हैं 37 वर्षीय किम  

Tue, 01 Sep 2020 07:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम क्लिस्टर्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

किम क्लिस्टर्स आठ साल बाद ग्रैंड स्लैम में चुनौती पेश करने को तैयार है। संन्यास के बाद वापसी करने वाली बेल्जियम की 37 वर्षीय खिलाड़ी 2012 के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में खेलेंगी। बुधवार को क्लिस्टर्स का पहले दौर में सामना एकातेरिना अजेक्लेंड्रोवा से होगा। क्लिस्टर्स ने 21 वर्ष पहले जब पहली बार यूएस ओपन में भाग लिया था तो उन्हें सेरेना विलियम्स के हाथों तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


इतने वर्षों बाद ये दोनों खिलाड़ी फिर से फ्लाशिंग मीडोज पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। क्लिस्टर्स से जब उनके पहले यूएस ओपन टूर्नामेंट की यादों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सेरेना के साथ पहले मुकाबले को याद किया। सेरेना ने यह मैच 4-6, 6-2, 7-5 से जीता था और आखिर में अपने 23 ग्रैंड स्लैम खिताब की पहली ट्रॉफी भी जीती थी।

क्लिस्टर्स ने कहा,‘यह शानदार मैच था। माहौल लाजवाब था। मैं जब भी यहां खेली मैंने इस तरह की ऊर्जा महसूस की है। यहां आर्थर ऐस स्टेडियम में रात का कोई भी मैच खेलना शानदार होता है।’ यूएस ओपन में क्लिस्टर्स ने 2005, 2009 और 2010 में खिताब जीते थे। उन्होंने 2009 में फाइनल में सेरेना को हराया था। इसके अलावा उन्होंने 2011 में ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें