फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open 2020: कर्बर ने पार की पहले दौर की बाधा, क्रिस्टीना और वोंद्रोसोवा भी दूसरे दौर में

Tue, 01 Sep 2020 07:11 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
us open - फोटो : USOpen.org
विज्ञापन

जर्मनी की एंजेलिक कर्बर, फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक और चेक गणराज्य की मार्केटा वोंद्रोसोवा ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर की बाधा पार कर ली। पहली बार दर्शकों के बिना खेले जा रहे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 2016 की चैंपियन कर्बर ने ऑस्ट्रेलिया की अजला टोमलजनोविक को आसानी से 6-4,6-4 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन


वोंद्रोसोवा ने बेल्जियम की ग्रीट मिन्न को 6-1,6-4 से, क्रिस्टीना ने अमेरिका की हेली बैपटिस्ट को 7-5,6-2 से और रूस की वरवारा ग्रेचेवा ने स्पेन की पौला को 6-4,7-5 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें