विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और कनाडा के वासेक पॉस्पिसिल ने पेशेवर टेनिस प्लेयर्स एसोसिएशन (पीटीपीए) का गठन किया है। यह संगठन 1972 में बने एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल (एटीपी) के विरोध में तैयार हुआ है। मगर सबसे अधिक 20 ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और दूसरे 19 ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल ने इसका विरोध किया है। यह दोनों खिलाड़ी आज से शुरू हो रहे यूएस ओपन में भाग नहीं ले रहे हैं। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल और रोहन बोपन्ना नोवाक जोकोविच के नए एसोसिएशन में शामिल हैं।