फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cincinnati Open: इगा स्वियातेक ने सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइल में बनाई जगह, जानिक सिनर भी आगे बढ़ने में रहे सफल

Sun, 18 Aug 2024 03:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी

सार

स्वियातेक ने 17 वर्षीय मीरा एंड्रीवा पर 6-4, 3-6, 7-5 से जीत के साथ अपना विजय अभियान 15 मैच तक पहुंचाया। उनका अगला मुकाबला अरिना सबालेंका से होगा, जिन्होंने लुडमिला सैमसोनोवा को 6-3, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं में नंबर एक पोलैंड की इगा स्वियातेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। स्वियातेक ने 17 वर्षीय मीरा एंड्रीवा पर 6-4, 3-6, 7-5 से जीत के साथ अपना विजय अभियान 15 मैच तक पहुंचाया। उनका अगला मुकाबला अरिना सबालेंका से होगा, जिन्होंने लुडमिला सैमसोनोवा को 6-3, 6-2 से हराया। 
विज्ञापन
Trending Videos

महिला वर्ग के अन्य मैचों में जेसिका पेगुला ने लैला फर्नांडीज को 6-2, 6-7, 7-6 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पाउला बडोसा से होगा। बडोसा ने अनास्तासिया पावलुचेनकोवा को 6-3, 6-2 से हराया। 
विज्ञापन

सिनर ने रुबलेव को दी मात 
पुरुष एकल वर्ग में सिनर ने आंद्रे रुबलेव को 4-6, 7-5, 6-4 से हराकर पिछले सप्ताह मोंट्रियल के क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला चुकता किया। वह ओपन युग में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सिनर का अगला मुकाबला अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। पूर्व चैंपियन ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को 3-6, 7-6, 7-5 से हराया। ज्वेरेव ने सिनर के खिलाफ लगातार चार जीत हासिल की है। फ्रांसिस टियाफो ने ह्यूबर्ट हर्काज के पिंडली की चोट के कारण दूसरे सेट से हट जाने के बाद लगातार दूसरे वर्ष सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें