फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने करियर के 1500वें मैच में दर्ज की शानदार जीत

Tue, 22 Oct 2019 02:38 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर(फाइल फोटो)
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने अपने करिअर के रिकॉर्ड 1500वें मैच में शानदार जीत दर्ज की। बासेल में दसवें खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 38 वर्षीय फेडरर ने जर्मनी के क्वालिफायर पीटर गोजोविक को 6-2,6-1 से मात देकर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

विज्ञापन


फेडरर पिछली 12 बार से लगातार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच रहे हैं। यह फेडरर की यहां लगातार 21वीं जीत है वहीं 2006 से 61 मैचों में 58वीं जीत। बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर अगर यहां खिताब जीतते हैं तो यह उनकी 103वीं ट्रॉफी होगी। फेडरर पहली बार बाल ब्वॉय के रूप में स्विट्जरलैंड के इस इंडोर टूर्नामेंट में उतरे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें