फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस: रोजर फेडरर ने एकबार फिर दी नदाल को मात

Thu, 16 Mar 2017 07:52 PM IST
एजेंसी/ इंडियन वेल्स (अमेरिका)
विज्ञापन
रोजर फेडरर (फाइल फोटो) - फोटो : Reuters
विज्ञापन
टेनिस के महानतम खिलाड़ियों में शुमार स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने इस साल दूसरी बार स्पेन के राफेल नदाल को हराकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले फेडरर ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में स्पेनिश खिलाड़ी को हराया था और कैरियर का 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में नदाल को करीब एक घंटे में सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी। नदाल का फेडरर के खिलाफ जीत का ओवरऑल 23-13 का रिकॉर्ड है। स्विस स्टार कोई यहां खास चुनौती पेश नहीं कर सके और फेडरर ने कैरियर में लगातार तीसरे मुकाबले में नदाल पर जीत हासिल की। 
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में किर्गियोस का मुकाबला फेडरर से होगा

रोजर फेडरर और राफेल नदाल
टूर्नामेंट के अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने उलटफेर करते हुए दूसरी रैंकिंग के नोवाक जोकोविक को 6-4 , 7-6 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में किर्गियोस का मुकाबला फेडरर से होगा।

केई निशिकोरी ने डोनाल्ड यंग को 6-2, 6-4 से, जैक सॉक ने मालेक जजिरी को 4-6, 7-6, 7-5 से और पाब्लो कुएवास को डेविड गॉफिन को 6-3, 3-6, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। महिला एकल में स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने रूस की एनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
 
नदाल ने मैच के बाद कहा कि फेडरर के पास जब बढ़त हो गई थी, तक उनका आत्मविश्वास भी बढ़ गया और उन्होंने शानदार सर्विस की। फेडरर को पहले ही गेम में ब्रेक अंक मिला और मुझे अगले गेम में। लेकिन उन्होंने बेहतरीन सर्विस करते हुए कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें