फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: बोपन्ना ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से की मुलाकात, टेनिस प्रतिभा को सशक्त बनाने की योजना साझा की

Sun, 02 Feb 2025 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बोपन्ना ने कहा कि यह पहल जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के बच्चों को बेंगलुरु में मुफ्त भोजन, आवास, शिक्षा और व्यापक टेनिस प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
विज्ञापन
एलजी से मुलाकात करते रोहन बोपन्ना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और बेंगलुरु में अपनी अकादमी में जम्मू-कश्मीर की युवा टेनिस प्रतिभा को निखारने और आकार देने की अपनी पहल का विवरण साझा किया।
विज्ञापन


एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि वंचित बच्चों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में बोपन्ना ने बताया कि चयनित युवाओं को कमल इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से बेंगलुरु में उनकी टेनिस अकादमी में खेल और शैक्षिक दोनों अवसर प्राप्त होंगे।

बोपन्ना ने कहा कि यह पहल जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के बच्चों को बेंगलुरु में मुफ्त भोजन, आवास, शिक्षा और व्यापक टेनिस प्रशिक्षण प्रदान करेगी। उपराज्यपाल ने खेल और शिक्षा के माध्यम से वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों को सशक्त बनाने के उनके नेक प्रयास के लिए बोपन्ना की सराहना की।
विज्ञापन


सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर की अंतरराष्ट्रीय खो खो खिलाड़ी नाजिया बीबी से भी मुलाकात की। नाजिया ने दिल्ली में हाल ही में संपन्न खो खो विश्व कप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। जम्मू के नगरोटा की रहने वाली नाजिया भारत की महिला खो खो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थीं। प्रवक्ता ने कहा उपराज्यपाल ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और भविष्य के टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें