फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: नवारो को हराकर स्वियातेक ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, कीज से होगा मुकाबला

Wed, 22 Jan 2025 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

दूसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। मेलबर्न पार्क में अपना पहला खिताब जीतने के लिए जोर लगा रही पोलैंड की इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ 14 गेम गंवाये हैं।
विज्ञापन
इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगा स्वियातेक ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को यहां आठवीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो के खिलाफ 6-1, 6-2 की एकतरफा जीत दर्ज करते हुए साल के शुरुआती ग्रैंड स्लैम में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा।

दूसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। मेलबर्न पार्क में अपना पहला खिताब जीतने के लिए जोर लगा रही पोलैंड की इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ 14 गेम गंवाये हैं। इससे पहले 15 से कम गेम गंवाकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में जगह बनाने का कारनामा 2013 में मारिया शारापोवा ने किया था।

अब तक पांच बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी इस 23 साल की खिलाड़ी ने कहा, 'मैं टूर्नामेंट में अपने अब तक के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। सेमीफाइनल में पहुंचना शानदार है। मैं और आगे बढ़ने की कोशिश करूंगी।'

पोलैंड की स्वियातेक के सामने सेमीफाइनल में अमेरिका की 29 साल मैडिसन कीज की चुनौती होगी। विश्व रैंकिंग में 19वें स्थान पर काबिज कीज ने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर मौजूदा सत्र में लगातार 10वी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें