कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अब एक और बड़े नाम ने यूएस ओपन में खेलने से इनकार कर दिया है। 2004 की यूएस चैंपियन स्वेतलाना कुजनेतसोवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। 31 अगस्त से शुरू हो रहे साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम से नाम वापस लेते हुए 35 वर्षीय इस रूसी खिलाड़ी ने लिखा, 'मुझे काफी दुख हो रहा है क्योंकि मैं इस टूर्नामेंट का लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी, लेकिन महामारी ने सबकुछ बदल दिया।
कभी विश्व की नंबर दो रैंकिंग की खिलाड़ी रहीं स्वेतलाना फिलहाल 32वें पायदान पर मौजूद हैं। 2009 में फ्रेंच ओपन जीतने वाली इस खिलाड़ी से पहले मौजूदा नंबर एक एश बार्टी। पुरुष वर्ग से राफेल नडाल, वावरिंका, निक किर्गियोस जैसे नाम पहले ही हट चुके हैं।