दुनिया के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताबी हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। ओपन युग में यह कारनामा करने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं।
सर्बियाई खिलाड़ी ने चार सेट तक चले फाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे को 6-7, 7-6, 6-3, 6-2 से मात दी। यह उनका चौथा ऑस्ट्रेलियाई ओपन और कुल छठा ग्रैंडस्लैम खिताब है।