फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित नागल, रामनाथन को टाटा ओपन महाराष्ट्र में कड़ा ड्रॉ

Sun, 02 Feb 2020 10:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल खिलाड़ी सोमवार से शुरू हो रहे टाटा ओपन महाराष्ट्र में घरेलू हालात का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे जबकि अनुभवी लिएंडर पेस अंतिम बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। 

विज्ञापन


बाएं हाथ के प्रजनेश गुणेश्वरन को पहले दौर में 125वें नंबर के खिलाड़ी यानिक मेडेन से भिड़ना है जबकि सुमित नागल अपने अभियान की शुरुआत शीर्ष 20 में शामिल रह चुके सर्बिया के क्वालीफायर विक्टर ट्रोइकी के खिलाफ करेंगे। 

पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में इन्हीं दोनों भारतीयों को सीधे प्रवेश मिला है। रामकुमार रामनाथन, शशि मुकुंद और अर्जुन काधे को वाइल्ड कार्ड दिए गए हैं। रामकुमार सोमवार को सातवें वरीय इटली के सल्वाटोरे कारुसो से भिड़ेंगे। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यूज एबडेन के साथ वाइल्ड कार्ड हासिल करने वाले पेस अगर बेंगलुरू ओपन में नहीं खेलते हैं तो यह भारत में उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। सर्बिया के निकोला मिलोजेविच, इटली के रोबर्टो मारकोरा और चेक गणराज्य के लुकास रोसोल ने भी क्वालीफाइंग के अंतिम दौर के मुकाबले जीतकर एटीपी 250 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें