युवा भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल विश्व रैंकिंग में छह पायदान की छलांग लगाकर करिअर के सर्वश्रेष्ठ 129वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 22 वर्षीय नागल अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्हें पिछले सप्ताह ब्राजील में एटीपी चैलेंजर कैपिंनास के सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा मिला है।
हरियाणा के नागल पिछले महीने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर क्ले टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद 26 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 135वें स्थान पर पहुंचे थे। प्रजनेश गुणेश्वरन दो स्थान ऊपर 82वें और रामकुमार रामनाथन एक पायदान ऊपर182वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
युगल में दिविज शरण भारत के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। वह तीन पायदान आगे 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि रोहन बोपन्ना एक स्थान पायदान नीचे 44वें स्थान पर खिसक गए हैं। लिएंडर पेस चार स्थान नीचे 82वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। जीवन नेदुचेझियन (105) शीर्ष 100 से बाहर हो गए हैं। वह 11 पायदान नीचे खिसके हैं।