फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच की बादशाहत बरकरार, एटीपी रैंकिंग में मरे ने लगाई लंबी छलांग

Mon, 07 Oct 2019 05:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंडी मरे - फोटो : file photo
विज्ञापन

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने सोमवार को जारी एटीपी टेनिस रैंकिंग में 200 पायदान की छलांग लगाई जबकि नोवाक जोकोविच ने शीर्ष पर राफेल नडाल पर अपनी बढ़त बढ़ा ली। 

विज्ञापन


कूल्हे की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे स्काटलैंड के मरे चीन ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे लेकिन वह विजेता बने डोमिनिक थिएम से हार गए थे। इससे मरे (32 वर्ष) की रैंकिंग में 214 पायदान का इजाफा हुआ और वह 503वें से 289वें स्थान पर पहुंच गए। 

अगर वह सोमवार को शंघाई मास्टर्स के पहले दौर के मुकाबले में जुआन इग्नासियो लोंडेरो को हरा देते हैं तो वह शीर्ष 250 में पहुंच जायेंगे। तोक्यो में मिली जीत से सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच अपने करियर में 271वें हफ्ते नंबर एक पर बने हुए हैं और उनके 10365 अंक हैं। 
विज्ञापन


नडाल 1140 अंक से उनसे पीछे हैं जिन्हें पिछले महीने लीवर कप के दौरान कलाई की चोट के कारण टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। स्विस स्टार रोजर फेडरर 7130 अंक से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें